भैरूंदा। सोयाबीन की फसल और क्षेत्र की सड़कों को लेकर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय हवेली के नेतृत्व में कांग्रेस ने गोपालपुर के बंजारी बालाजी मंदिर से पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर गोपालपुर से भैरूंदा तक लगभग 20 किलोमीटर किसान स्वाभिमान तिरंगा यात्रा निकाली.
श्री पटेल ने यात्रा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के किसानों की पीड़ा सांझा की. उन्होंने बताया की कृषि मंत्री के क्षेत्र में किसान खाद को लेकर बड़े लंबे समय से परेशान हैं. बहुत से किसानों के मूंग उपार्जन की राशि अब तक उनके खातों में नहीं पहुंची. उन्होंने फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की.कांग्रेस ने मांग की कि पीला मोजक का प्रकोप से किसान परेशान हैं, जल्द सर्वे किया जाए एवं उचित मुआवजा दिया जाए समस्त मांगों को लेकर एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा.
