सोना-चांदी व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुरा। करीब डेढ़ माह पहले सोना- चांदी व्यापारी से सरेराह हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में 6 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े है। इनमें दो नाबालिग है। वारदात को भगवानपुरा सहित बड़वानी जिले के आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चांदी के कड़े व बाजुबंद सहित एक बाईक जब्त की है।

भगवानपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 4 अक्टूबर अनुप महाजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, शाम 05 बजे वह अपनी दुकान बंद कर गिरवी रखे आभुषण अपने बैग में रखकर एक्टिवा वाहन से खरगोन की ओर जा रहा था। ढाबली नहर के पास पहुंचा तो पुलिया पर 3 व्यक्ति नजर आए, उनके पास पल्सर बाईक थी। तीनों मुँह पर रुमाल बांधे हुए थे। पुलिया पर बैठे हुए एक लड़के ने मुझे पत्थर उठा कर मारा तो मैं चलती हुई एक्टीवा पर झुक गया। उन्होंने बाईक सामने अड़ाने के बाद मेरा बैग छिना और मदनी गाँव की ओर भाग गए। बैग में करीब 60 हजार रुपये के जैवरात थे। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश में में टीम गठित की। इसी दौरान मूखबिर की सूचना पर कृष्णा उर्फ मेंडिस पिता दंगा निवासी चाचरिया जिला बड़वानी, राजेश उर्फ शेरसिंह पिता वेरसिंह निवासी चाचरिया जिला बड़वानी, पप्पू पिता शोभाराम उम्र 26 साल निवासी अम्बाखेड़ा, सुनिल पिता गोरेलाल उम्र 24 साल निवासी अम्बाखेड़ा और दो 17 वर्षीय बालको को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से एक जोड़ चांदी के हाटके, एक जोड़ चांदी के बाजुबंद, दो चांदी के सिक्के 1 लाख 22 हजार 400 रुपये कीमत के एवं बाईक जब्त की है।

Next Post

ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट आए सीएम डॉ यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

Mon Nov 24 , 2025
खजुराहो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी आए। इस दौरान छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह, चंद्रभान सिंह गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारियों […]

You May Like