दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर घायल

बुधनी. थाना क्षेत्र में घटित दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से एक को नर्मदापुरम रेफर किया गया. मंगलवार दोपहर को टीटीसी स्थित शंकर मन्दिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. घायल युवक देवगांव निवासी गोपाल आ. अन्नुराम बताया गया है. वहीं दूसरे सड़क हादसे में स्थानीय निवासी माधव यादव आ. भैयालाल यादव की स्कूटी बांसापुर नर्सरी के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें माधव यादव घायल हो गया.उसे सिविल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद माधव की हालत गंभीर होने पर उसे नर्मदापुरम रेफर कर दिया. पुलिस ने दोनों घटनाओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

वार्ड की समस्या पर लामबंद हुए पार्षद और रहवासी, सौंपा ज्ञापन

Tue Jul 15 , 2025
राजगढ़। राजगढ़ के वार्ड 14 में मुख्य मार्ग की सडक़ बुरी तरह जर्जर हो चुकी है. राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है. दो दशक से सडक़ उखड़ी पड़ी है. इसको लेकर वार्ड पार्षद द्वारा रहवासियों के साथ ज्ञापन सौंपा गया. पार्षद मोहित तंवर द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।