खरगोन, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट में कक्षा 12वीं की छात्रा ने कथित तौर पर पेपर बिगड़ने के चलते आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुपहिया वाहन शोरूम के मालिक संजय दांगी की 17 वर्षीय पुत्री भारती दांगी ने अपने घर में कल देर रात फांसी लगा ली। उसे बड़वाह स्थित अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। आज उसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया है कि सीबीएसई बोर्ड के वाणिज्य संकाय की भारती का एक पेपर अच्छा नहीं गया था, जिसके चलते वह परेशान थी। उसने इसके बारे में परिजनों को तीन बार बताया था, और उन्होंने समझाइश भी दी थी। कल रात उसने उस समय फांसी लगा ली, जब केवल उसके दादाजी घर पर थे। इस दौरान मां, पिता और भाई बाहर गए हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुसाइड नोट नहीं पाया गया है।
Next Post
जैन मंदिर से चोरों ने चांदी और दानपेटी की चोरी
Tue Feb 25 , 2025
धार, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार जिले के मनावर के एक जैन मंदिर से चोरों ने लगभग 20 किलोग्राम चांदी और दानपेटी चोरी कर ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनावर के चैतन्यधाम स्थित भगवान महावीर दिगंबर जिनालय से कल रात अज्ञात चाेरों ने लगभग 20 किलोग्राम चांदी […]

You May Like
-
6 months ago
हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
-
4 months ago
हाईवा की टक्कर से पांच घायल
-
11 months ago
मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी
-
11 months ago
राशिफल-पंचांग : 15 जुलाई 2025
