सिरप कांड के आरोपी रंगनाथन को कोर्ट में पेश करने की तैयारी, पुलिस मांगेगी रिमांड

परासिया: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 23 मासूमों की मौत के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी और चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रामनाथ रंगनाथन को लेकर पुलिस परासिया थाने पहुंच गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है, जिसके बाद उसे कुछ देर में न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी को हर हाल में रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि उससे पूछताछ कर इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

गौरतलब है कि परासिया क्षेत्र में पिछले एक महीने में जहरीले कफ सिरप के सेवन से 23 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि बैतूल जिले में दो मासूमों की जान गई। शुरुआती जांच में जब यह पाया गया कि सिरप में मिलाया गया रासायनिक तत्व मानक से 48 गुना ज्यादा था, तो पूरा मामला उजागर हुआ।शासन के आदेश पर गठित एसआईटी टीम ने जांच में पाया कि घातक सिरप चेन्नई की श्रीसन फार्मा कंपनी में तैयार किया गया था।

इसके बाद कंपनी के मालिक रामनाथ रंगनाथन को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश लाया गया है।अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की रणनीति बना रही है, ताकि इस मौत के सौदागर नेटवर्क की परतें खोली जा सकें।

Next Post

ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो मिश्रित युगल बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में

Fri Oct 10 , 2025
वंता (फिनलैंड) 10 अक्टूबर (वार्ता) भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो ने मिश्रित युगल बैडमिंटन स्पर्धा में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आर्कटिक ओपन 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं। एनर्जिया एरीना में गुरुवार को खेले गये मुकाबले में यूक्रेन की ओलेक्सी टिटोव और येवहेनिया […]

You May Like