विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 681 अरब डॉलर पर

मुंबई, 29 मई (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 22 मई को समाप्त सप्ताह में 7.511 अरब डॉलर घटकर 681.384 अरब डॉलर रह गया जो अप्रैल 2025 के बाद का निचला स्तर है।

विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह कमी आयी है। यह 15 मई को समाप्त सप्ताह में 8.096 अरब डॉलर घटकर 688.894 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 22 मई को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 4.53 अरब डॉलर घटकर 114.786 अरब डॉलर हो गया। यह आठ सप्ताह में सबसे कम है।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में आलोच्य सप्ताह में 2.872 अरब डॉलर की गिरावट रही। यह 22 मई को 543.032 अरब डॉलर रह गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड को भी शामिल किया जाता है। इनके मूल्य का आंकलन डॉलर के मुकाबले संदर्भ दर के आधार पर किया जाता है।

विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य घटकों में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.818 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 18.748 अरब डॉलर रहा। इनमें क्रमशः 3.3 करोड़ डॉलर और 7.7 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गयी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की ऊंची कीमतों के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव है।

 

 

 

Next Post

सरहद पार पहुंची बंगला पान की महक, खेती को बढ़ावा देने 10 जिलों के लिए विशेष प्लान

Fri May 29 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किसान कल्याण के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है। आज मध्यप्रदेश का पान अपनी विशिष्ट सुगंध, कोमलता और स्वाद के कारण देश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों में भी तेजी से लोकप्रिय […]

You May Like