शहीद गौतम के परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस उप निरीक्षक के परिवार को एक करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया

सतना।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मऊगंज जिले के गौतम परिवार को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के अंतर्गत एक करोड़ रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सेलरी पैकेज योजना में पुलिसकर्मियों को दी जाने वाली पूरक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुविधा के अनुसार परिवार को यह राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लेने के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि कर्तव्य निवर्हन के दौरान अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक रामचरण गौतम की पत्नी श्रीमती पुष्पा को चेक प्रदान करते हुए कहा कि राज्य शासन ने स्व. गौतम को शहीद का दर्जा देते हुए उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।

Next Post

पचास हजार जमा करने की शर्त पर सजा निलंबित

Thu Mar 27 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट की जस्टिस अनुराधा शुक्ला की एकलपीठ ने पचास हजार रुपये जमा करने की शर्त पर सजा निलंबित करने का आदेश दिया है। मामला आत्महत्या दुष्प्रेरण के आरोप से संबंधित था। न्यायालय ने अपीलकर्ता को जमानत पर रिहा करने की राहत दी है। अपीलकर्ता सोहागपुर नर्मदापुरम निवासी अर्जुन चौहान […]

You May Like