जैन मंदिर से चोरों ने चांदी और दानपेटी की चोरी

धार, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार जिले के मनावर के एक जैन मंदिर से चोरों ने लगभग 20 किलोग्राम चांदी और दानपेटी चोरी कर ली है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनावर के चैतन्यधाम स्थित भगवान महावीर दिगंबर जिनालय से कल रात अज्ञात चाेरों ने लगभग 20 किलोग्राम चांदी और दानपेटी चोरी कर ली। चोरी गई नगदी और सामग्री का अनुमानित मूल्य 13 लाख रुपए बताया गया है। कल रात लगभग 9़ 30 बजे मंदिर के पट बंद किए गए थे। आज सुबह 5 बजे मंदिर का पट खुलने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

त्रिपुरा में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने एनएच को किया जाम

Tue Feb 25 , 2025
अगरतला, 25 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के एक समूह ने मंगलवार को 21 सूत्री मांगों को लेकर बारामुरा की तलहटी में 24 घंटे का राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। आत्मसमर्पण करने वाले उम्रवादियों के समूह ने एनएच 108 पर बारामुरा के अलावा बिश्रामगंज, […]

You May Like