हत्या के इरादे से महिला को जबरदस्ती पिलाया था जहर 

जांच में खुलासा: पति, सास, देवर पर एफआईआर

 

जबलपुर।‌ मझौली थाना अंतर्गत बम्होरी में हत्या के इरादे से महिला को जबरदस्ती जहर पिलाया गया था। जांच में खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पति, सास एवं देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया श्रीमती अनीता पटैल 45 वर्ष निवासी बम्होरी द्वारा 10 अप्रैल को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था।‌ जिसने बयान में बताया कि ग्राम बम्होरी में अपने पति जयकुमार, सास इलायची बाई, ससुर हरप्रसाद, देवर रवि, देवरानी सीता एवं देवरानी के बच्चों के साथ रहती है वह एवं उसकी देवरानी घरेलू कामकाज करते हैं देवर और पति खेती करते हैं जयकुमार के साथ उसकी दूसरी शादी है जो 7-8 वर्ष पहले हुुयी थी उसकी पहली शादी पनागर अन्तर्गत ग्राम मोहला झिर निवासी कमलेश पटैल से हुयी थी जिससे उसे एक बेटी है पति से विवाद के चलते बेटी लगभग ढाई वर्ष की थी कोर्ट से तलाक हो गया था लगभग 4-5 अपने मायके में रही जिसके बाद जयकुमार से शादी हो गयी थी, पति जयकुमार उसके आये दिन झगड़ा करता है मना करने पर घर से भगाता है, जयकुमार ने उसके नाम का बीमा जीजा पेंटर पटैल से कराया था उसके जीजा ने सहारा कम्पनी में बीमा का पैसा जमा किया है सहारा कम्पनी बंद हो गयी है इसलिये पति उससे बार बार दबाव बनाता है कि तुम अपनी बहन और जीजा पेंटर पटैल से बीमा के रूपये लेकर आओ। 10 अप्रैल को दोपहर लगभग 12-30 बजे खेत से वापस आयी पति उसके साथ गाली गलौज करते हुये बहन के घर से पैसा लाने के लिये कहने लगा, उसने मना किया तो पति खेत में डालने वाली कोई दवाई लेकर आया और उसकी सास और देवर ने उसके हाथ पकड़कर उसका मुंह खोलकर पति का साथ दिया और पति ने जबरदस्ती खेत में डालने वाली दवाई पिला दी। पति जयकुमार, सास इलायची बाई व देवर रवि ने जान से मारने की नियत से खेत में डालने वाली दवाई पिलाई है।

Next Post

आईपीएल क्रिकेट में लग रहा था दांव 

Mon Apr 14 , 2025
  जबलपुर। रायना इन होटल में आईपीएल क्रिकेट मैच में खत्री गिरोह आनलाईन सट्टा लिख जीत हार का दांव लगा रहा था। क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाते तीन सटोरिये गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से नगद 7 हजार 300 रूपये, 6 मोबाईल, […]

You May Like