ठेकेदार पर ठोंका 1 लाख का जुर्माना, इंजीनियर-सब इंजीनियर को नोटिस

जबलपुर: शहर में चल रही अमृत जल योजना के तहत कार्यों की धीमी गति, रि स्टोरेशन सही ढंग से नहीं करने और गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने पर नवागत नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने तत्काल प्रभाव से अमृत जल योजना के कामों की जिम्मेदारी लेने वाली ईगल कंपनी के ठेकेदार पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है और साथ ही इस परियोजना से जुड़े सब इंजीनियर और असिसटेंट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी कियाय है। ये कार्यवाही निगमायुक्त ने गौरीघाट में चल रहे कार्य के निरीक्षण के दौरान की है।

जानकारी के अनुसार ग्वारीघाट क्षेत्र में अमृत जल योजना के दौरान खुदाई का कार्य ईगल कंपनी के ठेकेदार के द्वारा कराया गया था के द्वारा विगत में और जून माह में कराया गया था जिसका मालवा ठीक है ठेकेदार द्वारा मौके परी छोड़ दिया गया था और उसे हटाया नहीं गया था। शासकीय कामों में इस तरीके की लापरवाही को नवागत नगर निगम कमिश्नर ने आड़े हाथों लिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे शहर में चल रही विकास परियोजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से हो रहे इन कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सबसे ज़रूरी है। अमृत जल योजना में काम की गति और गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इनका कहना है
रिस्टोरेशन के कार्य को सही तरीके से नहीं करने और गत मई जून माह में ग्वारीघाट क्षेत्र में मलबा नहीं हटाने की लापरवाही के कारण अमृत जल।योजना के कामों की जिम्मेदारी वाली ईगल कंपनी के ठेकेदार पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
रामप्रकाश अहिरवार, कमिश्नर, नगर निगम।

Next Post

अवैध पार्किंग, नो एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक

Sun Sep 21 , 2025
जबलपुर: शहर के प्रमुख चौराहों पर अवैध पार्किंग, ट्रैफिक जाम, मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन, नो-एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, आमजनों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेसियों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में […]

You May Like