भोपाल: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। शहर के प्रसिद्ध गुफा मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों, आश्रमों और मठों में सुबह से ही गुरु पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सुख, समृद्धि और ज्ञान की कामना की।
गुफा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों और आध्यात्मिक केंद्रों में भी गुरु वंदन, सत्संग, भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Next Post
अमेरिका-सऊदी अरब ने इराक में 'ईरान-समर्थित आतंकवादियों' के खिलाफ हवाई हमले किए: सेंटकॉम
Wed Jul 29 , 2026
मास्को, 29 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान से जुड़े आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए सटीक हमले किए हैं मंगलवार रात एक बयान में सेंटकॉम ने कहा, “अमेरिकी केंद्रीय कमान और सऊदी अरब की सेना ने 28 जुलाई को […]
