
दमोह। एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर ने तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीघाट हरदुआ स्थित फटाका फैक्ट्री का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में लगे अग्निशमन यंत्रों को चालू कराकर देखा गया, जो सुचारू रूप से कार्य कर रहे थे. स्टॉक रजिस्टर व स्टॉक रूम की भी जांच की गई. वर्तमान में फैक्ट्री में कोई विस्फोटक सामग्री का स्टॉक नहीं पाया गया.
एसडीओपी ने फैक्ट्री संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे.
