5 मई तक खरीदा जायेगा गेंहू, अब तक 15 हजार मीट्रिक टन खरीदा

जबलपुर: देर से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी उसी रफ्तार पर ही चल रही है। जिसमें देखा जा रहा है कि अभी तक मात्र 15 हजार मीट्रिक टन ही गेहूं की गेहूं की खरीदी हो पाई है। जिसके चलते जिले में गेहूं खरीदी का आंकड़ा बहुत ही पीछे चल रहा है, जबकि 15 मार्च से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर खरीदी की अंतिम तिथि 5 मई है। जिसमें लगभग 12 दिन ही गेहूं खरीदी के बचे हुए हैं, अब देखना यह है कि इन 12 दिनों में गेहूं की खरीदी का आंकड़ा कहां तक पहुंच पाता है।

जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 70 उपार्जन केन्द्रो की स्थापना की गई है। उक्त उपार्जन केन्द्रों में अभी तक 1538 किसानों से कुल 15436.50 मी. टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2425/- प्रति क्विंटल तथा 175/- रुपये प्रति क्विंटल बोनस घोषित किया गया है। इस प्रकार शासन द्वारा 2600/- रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी की जा रही है।
पंजीयन कम तो उपार्जन भी होगा कम
उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष गेहूं समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए जिले में लगभग 56000 किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीयन कराया था। लेकिन इसके विपरीत इस वर्ष लगभग 42 हजार किसानों ने ही समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है और उसमें से भी अभी तक मात्र 1600 किसानों ने ही अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेची है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वर्ष पंजीयन कम होने के कारण गेहूं का उपार्जन भी कम होगा।

Next Post

प्रोफेसर समेत दो महिलाओं से लूट करने वाला गिरफ्तार

Wed Apr 23 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं संजीवनी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन मिनट के भीतर दो लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। पकड़े गए लुटेरो ने पहले बाइक चुराई थी और इसके बाद लूट की वारदातें की […]

You May Like