जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं संजीवनी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन मिनट के भीतर दो लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। पकड़े गए लुटेरो ने पहले बाइक चुराई थी और इसके बाद लूट की वारदातें की थी। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक मंगलसूत्र, बाइक जब्त कर ली गई है।
विदित हो कि 19 अप्रैल को बाइक सवार लुटेरो ने संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली कॉलेज प्रोफेसर श्रीमती रूचि पटेल 39 वर्ष निवासी द्वारका परिसर धनवंतरी नगर गले में झपट्टा मारकर लूट हुई थी। इसके बाद लुटेरो ने श्रीमती दीक्षा उम्र 31 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर पर टारगेट करते हुए झपट्टा माकर उनका मंगलसूत्र लूट लिया था। पुलिस ने दोनों ही मामलों मेंं लूट का प्रकरण दर्ज किया था।
Next Post
30 करोड़ के धान घोटाले में फरार नौ आरोपियों पर 10 हजार ईनाम घोषित
Wed Apr 23 , 2025
जबलपुर:धान की खरीदी, परिवहन और मिलिंग में 30 करोड का घोटाला सामने आने के बाद फर्जीवाड़े में शामिल 74 लोगों के खिलाफ जिले के 12 थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। इस फर्जीवाड़े मेंं मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन के प्रभारी जिला प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी, 17 राइस मिलर […]

You May Like
-
1 year ago
नीमच-रतलाम दोहरीकरण के कारण ट्रेने प्रभावित
-
7 months ago
मंत्री परमार का बयान भाजपा को क्यों लगा नागवार……?