जबलपुर:धान की खरीदी, परिवहन और मिलिंग में 30 करोड का घोटाला सामने आने के बाद फर्जीवाड़े में शामिल 74 लोगों के खिलाफ जिले के 12 थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। इस फर्जीवाड़े मेंं मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन के प्रभारी जिला प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी, 17 राइस मिलर संचालक, 25 सोसाइटी, उपार्जन केंद्र के 44 कर्मचारी कुल 74 व्यक्तियों के खिलाफ 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
बरेला थाने में दर्ज अपराध में अंकित कुमार साहू कम्प्यूटर आपरेटर सेवा सहकारी संस्था बरेला, अनुराग गर्ग कम्प्यूटर आपरेटर सेवा सहकारी संस्था, पड़वार उपार्जन केन्द्र क्रमांक 2, मनदीप सिंह प्रोपाईटर गुरूनायक राइस मिल, मनेरी मंडला, अनिल कुमार अवतानी प्रोपरायटर केआरडी इंडस्ट्रीज मनेरी मंडला, अनूप गोयल प्रोपरायटर आनंद एग्रो इंडस्ट्रीज मनेरी मंडला, संदीप देशमुख कम्प्यूटर आपरेटर इश्यु सेंटर, जबलपुर मण्डीक एमपीएससीएससी जबलपुर ( राइस मिल के प्रोपरायटर), रामकिशोर बेगा प्रभारी इश्यू सेंटर, जबलपुर मण्डीक एमपीएससीएससी जबलपुर, सुनील प्रजापति आपरेटर एमपीएससीएससी कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर, दिलीप किरार प्रभारी जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर फरार है जिनकी गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया गया है।
इन पर भी ईनाम घोषित
गढ़ा थाने में दर्ज धोखाधडी के प्रकरण में फरार दीपक गुप्ता पिता भैयालाल गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी इंद्रानगर गुप्तेश्वर थाना गोरखपुर, प्रतीक जैन पिता राजेश जैन 33 वर्ष निवासी मछरहाई थाना लार्डगंज की गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है जबकि कोतवाली थाने में दर्ज मारपीट के प्रकरण में फरार शरद यादव पिता सतीश यादव निवासी कांजी हाउस पर चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
