भिंड कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद के 30 से ज्यादा दावेदार, पर्यवेक्षक दल ने की रायशुमारी

भिंड: भिंड में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में नए जिलाध्यक्ष की तलाश के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन दिन तक जिले में डटे केंद्र व प्रदेश पर्यवेक्षकों ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर फीडबैक लिया।अब यह टीम 6 नामों का पैनल बनाकर भोपाल भेजेगी, जहां से अंतिम फैसला होगा। तीन दिन चली इस कवायद में 30 से ज्यादा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की।

इनमें जिला पंचायत सदस्य संजू जाटव, शांति कुशवाह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदौरिया भी शामिल हैं।पर्यवेक्षक दल में शामिल महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खान और एमपी कांग्रेस के नेता प्रियव्रत सिंह ने साफ किया है कि इस बार शहरी और ग्रामीण दोनों के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे।

भिंड, लहार, अटेर, मेहगांव और गोहद विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा व पूर्व विधायकों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक की गई।सभी दावेदारों में से पर्यवेक्षक 6 नामों का पैनल भोपाल भेजेंगे। वहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उपनेता उमर सिंघार और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद सूची दिल्ली जाएगी। यदि सहमति बनी तो वहीं से नाम तय होंगे, अन्यथा 3 नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे।

Next Post

ग्वालियर से फिरोजपुर और नांदेड़ जाना हुआ आसान

Tue Jun 17 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के यात्रियों को रेलवे ने राहत भरी खबर दी है। फिरोजपुर से नांदेड के बीच एक और ट्रेन प्रारंभ कर दी गयी है। ट्रेन फिरोजपुर से दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी। ग्वालियर में इस ट्रेन का स्टॉपेज तय किया गया है। इस ट्रेन के संचालन से ग्वालियर से […]

You May Like

मनोरंजन