ग्वालियर से फिरोजपुर और नांदेड़ जाना हुआ आसान

ग्वालियर: ग्वालियर के यात्रियों को रेलवे ने राहत भरी खबर दी है। फिरोजपुर से नांदेड के बीच एक और ट्रेन प्रारंभ कर दी गयी है। ट्रेन फिरोजपुर से दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी। ग्वालियर में इस ट्रेन का स्टॉपेज तय किया गया है। इस ट्रेन के संचालन से ग्वालियर से फिरोजपुर और नांदेड जाने वालों को राहत मिलेगी। अभी तक पंजाब मेल और पातालकोट एक्सप्रेस ही फिरोजपुर और नांदेड जाने के लिये जरिया थी। फिरोजपुर से आते समय ट्रेन रात 2.05 बजे और नांदेड से फिरोजपुर जाते समय दोपहर 2 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

यह रहेगा ट्रेन का शेडयूल : फिरोजपुर कैंट से नांदेड के लिए ट्रेन शुक्रवार की दोपहर 1.25 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी। शनिवार की रात 2 बजकर 5 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेगी। यहां करीब 2 मिनट का स्टापेज लेगी, रविवार रात 3.30 बजे नांदेड स्टेशन पहुंचेगी।उधर हुजूर साहेब नांदेड़-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14621) नांदेड से रविवार सुबह 11.50 बजे रवाना होगी।

सोमवार दोपहर 2 बजे ग्वालियर आएगी दो मिनट रूककर रवाना होगी। मंगलवार सुबह 4.40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।9 एसी, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच : ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं। इनमें एसी सेकंड क्लास के दो कोच, चार डिब्बे एसी थ्री, 3 एसी इकॉनामी और सात कोच स्लीपर सहित 4 जनरल डिब्बे हैं।

Next Post

‘वर्ष 2025 में 56,200 से अधिक मैक्सिकन लोगों को अमेरिका से वापस लाया गया’

Tue Jun 17 , 2025
मेक्सिको सिटी, 17 जून (वार्ता) मेक्सिको की सरकार ने बताया है कि इस साल 20 जनवरी से अब तक कुल 56,298 मेक्सिकोवासियों को अमेरिका से वापस लाया गया है, जिनमें से 12,183 हवाई मार्ग से आए हैं। मानवाधिकार, जनसंख्या एवं प्रवास के अवर सचिव आर्टुरो मेडिना ने सोमवार को संवाददाता […]

You May Like