
शाजापुर। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई द्वारा सोमवार को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एसके तिवारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जल स्त्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवाओं को जल संवर्धन के इस पुनीत कार्य में बढ़ चढक़र हिस्सा लेना चाहिए. एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.प्रकाश बर्फा ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जल स्त्रोतों की स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए. इस अवसर पर डॉ.दिनेश निगावल, डॉ.अरुण कुमार बोडाने,डा.बीके सोलंकी, डॉ.सुनील अडवाणी, डॉ. दिलीप माहेश्वरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया. जागरूकता रैली एवं श्रमदान अभियान की शुरुआत में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया . रैली के पश्चात एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्थित कुएं के समीप स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान श्रमदान करते हुए कुएं के आसपास की एकल उपयोग प्लास्टिक को एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया. जिन्होंने जल स्रोतों के पुनरुद्धार और स्वच्छता के प्रति सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया. इस दौरान एनएसएस इकाई एम्बेसडर रवि कुमार, एसयुओ लक्ष्मी पुष्पद, अनिल आचार्य, कौशल्या पुष्पद, गोविंद गोस्वामी, इसराइल खां, चंचल पाटीदार, सूरज राय और अन्य स्वयंसेवको के साथ एनएसएस मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार चोरडिया उपस्थित रहे.
