जैश-ए-मोहम्मद के गुप्त ठिकाने पर छापेमारी, आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, 28 नवंबर (वार्ता) सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के नेटवर्क पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा में जैश-ए-मोहम्मद के गुप्त ठिकाने पर छापे मारे और एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि नानेर मिदूरा में आतंकवादियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर हुए उन्होंने सेना के 42 आरआर और 180 बीएन सीआरपीएफ़ के साथ मिलकर एक अभियान चलाया। अभियान में एक आतंकवादी सहयोगी पकड़ा गया जिसकी पहचान गनाई मोहल्ला नानार निवासी नज़ीर अहमद गनाई के रूप में हुई है और वह और जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि लगातार पूछताछ के बाद आरोपी ने बागों में स्थित एक आतंकवादी ठिकाने का खुलासा किया। छापेमारी करने पर सुरक्षा बलों को ठिकाने से दो हथगोले, एक डेटोनेटर और विस्फोटक जैसी सामग्री बरामद हुई। इन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ठिकाने को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगी पुलिस जिला अवंतीपोरा के त्राल और अवंतीपोरा इलाकों में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने और हथियारों व गोला-बारूद के परिवहन में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

अवंतिपोरा पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।

 

Next Post

लापरवाही लील गई युवक की जिंदगी 

Fri Nov 28 , 2025
इटारसी। कीरतपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक राइस मिल की लापरवाही का खामियाजलजा युवक को अपनी जान देकर गंवाना पड़ा। दरअसल गत दिनों राइस मिल में काम करते वक्त हादसे का शिकार हुए युवक की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस हादसे ने प्रबंधन के इंतजामों की […]

You May Like

मनोरंजन