पंचांग 29 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 09 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल त्रयोदशी बुधवासरे रात 7/32, हस्त नक्षत्रे रात 12/8, हर्षण योगे रात 9/2, कौलव करणे सू.उ. 5/32, सू.अ. 6/28, चन्द्रचार कन्या, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 29 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. राजनैतिक लाभ होगा. वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा. आय के स्त्रतों में वृद्धि होगी. पूर्व परिचित से भेंट होगीं, कार्यो में सफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा. वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है. स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में वृद्धिहोगी. राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पूर्व परिचित कार्यो मेंसफलता के योग है. कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोनुकूल सफलता प्राप्त होने का योग है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम होगा. यात्रा में कष्ट होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवादों से मन द्रवित रहेगा.
————————————————————
आज का भविष्य- बुधवार 29 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, चंचल तथा व्यवहार कुशल होगा, जन्म स्थान से दूर रहकर अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता का भक्त होगा, दूर दराज की यात्रा अधिक पसंद करेगा, तेजस्वी और निडर होगा. सर्विस करना पसंद करेगा.
————————————————————
मेष- ले देकर कार्य कराने की योजना सफल रहेगी, संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा, मनोरंजक यात्रा हो सकती है.
वृषभ- लोग दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा.
मिथुन- नया घर खरीदने का मन बनेगा, साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है, नवीन कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
कर्क- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, आकस्मिक खर्च होगा, कामकाज पूरा होगा, नये कार्य बनने का योग है.
सिंह- समय पर सोचे कार्य बनने का योग है, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन आदि में व्यय होगा, मानसिक संतोष बना रहेगा.
कन्या- विशेष श्रम एवं प्रयास से कार्य में सामान्य सफलता मिलेगी, विवादों को न बढ़ायें, प्रतिष्ठा मिलेगी, अनावश्यक व्यय भार बढ़ सकता है.
तुला- नई जिम्मेदारी आने से चिंतित हो सकते हैं, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, शोध कार्य में शुभ समाचार मिलेगा, सुख शांति बनी रहेगी.
वृश्चिक- उच्च अध्ययन में अच्छी सफलता के योग हैं, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग बनेगा.
धनु- कार्यस्थल पर विवाद की संभावना, सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं श्शांति रहेगी, अचानक कोई सुखद एवं लाभदायक सूचना मिलेगी, प्रवास का योग प्रबल है.
मकर- कानूनी मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, अचानक लाभ हो सकता है, शारीरिक शिथिलता दूर होगी.
कुम्भ- समय के साथ तौर तरीके में बदलाव कर लें, मेलजोल बढ़ेगा, व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रह सकती है, मनोरंजन के साधन बनेंगे.
मीन- परिचितों को जानबूझकर नाराज न करें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कार्य की अधिकता से मानसिक पीड़ा होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा.
————————————————————
व्यापार भविष्य-
वैशाख शुक्ल त्रयोदशी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, सन् मैथी के भाव में सामान्य घट-बढ़ रहेगी, मोठ, मसूर बाजरा, मक्का, मॅूगफली, गुड़ तेल, घी, के भाव में तेजी रहेगी, भाग्यांक 2563 है.
————————————————————
