सोता रह गया परिवार, घर में हो गई चोरी

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत ग्राम ढ़ाड़ा में चोरों ने किसान के घर में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपए पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को शरद चौधरी 23 वर्ष निवासी ग्राम ढ़ाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है।

सोमवार को घर पर पिता, छोटी बहन एवं पत्नी थीं दादी शादी में जबेरा गयी थीं, रात लगभग 10-30 बजे वह खाना खाकर ऊपर बने कमरे में पत्नी के साथ सोने चला गया था। पिता एवं बहन छत पर सो रहे थे, नीचे कोई नहीं था।

मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे उसकी बहन श्रृद्धा सोकर उठी तो देखा कि घर में चोरी हो गई। दोनों कमरों के दरवाजे खुले थे, गैलरी का दरवाजा खुला था, मेन गेट का ताला बंद था। दोनों कमरों में अंदर रखी आलमारियां खुली हुयीं थीं, सामान बिखरा पड़ा था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी रूपए गायब थे।

Next Post

ट्रेन के सामने कूदी महिला, मौत

Wed May 28 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बहदन पुल में ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक रेल्वे स्टेशन भेड़ाघाट से प्वाइंटसमेन रोहित कुमार सिंह 37 वर्ष ने सूचना दी कि मंगलवार को एक अज्ञात महिला बहदन पुल के पास डाउन ट्रेक से दौड़ते हुये ट्रेन से टकरा […]

You May Like