लीबिया के एलएनए ने सशस्त्र समूह द्वारा अपहृत नाइजीरियाई नागरिकों को रिहा किया

त्रिपोली, 25 अक्टूबर (वार्ता) पूर्वी लीबिया पर नियंत्रण रखने वाली लीबियाई राष्ट्रीय सेना (एलएनए) ने सशस्त्र समूह द्वारा अपहृत नाइजीरिया के नागरिकों को रिहा कर दिया है।

एलएनए ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन लोगों को 16 महीने पहले नाइजर के एक सशस्त्र समूह ने अपहृत कर लिया था।

एलएनए के युद्ध सूचना प्रभाग ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि लीबिया-नाइजीरियाई सीमा से लगभग 180 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम लीबिया में अल-कतरुन के पास एक गैरकानूनी सशस्त्र समूह द्वारा अपहृत नाइजीरियाई नागरिकों को बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था।

बयान में रिहा किए गए लोगों की सही संख्या नहीं बताई गई है, लेकिन संलग्न वीडियो में एलएनए के एक सैन्य विमान से पाँच लोगों को उतरते हुए दिखाया गया है। फुटेज में रिहा किए गए लोगों में से एक ने कहा कि उन्हें पिछले साल 21 जून को नाइजर में सक्रिय एक सशस्त्र समूह पैट्रियटिक फ्रंट फॉर जस्टिस (एफपीजे) द्वारा अगवा किया गया था।

एफपीजे नाइजर का एक विद्रोही समूह है जो सत्तारूढ़ सैन्य परिषद का विरोध करता है, जिसने 2023 में राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ूम को अपदस्थ करने वाले तख्तापलट के बाद सत्ता हथिया ली थी।

 

Next Post

राम चरण स्टारर पेड्डी की टीम हुई श्रीलंका रवाना, शुरू होगा अगला शूटिंग शेड्यूल!

Sat Oct 25 , 2025
मुंबई, (वार्ता) ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी की टीम अगले शूटिंग शेड्यूल के लिये श्रीलंका रवाना हो गयी है। रामचरण, जिन्होंने अपने पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सिनेमा की दुनिया में तहलका मचा दिया था, अब अपनी मच अवेटड फिल्म पेड्डी के साथ बड़े पर्दे पर जोरदार […]

You May Like