राम चरण स्टारर पेड्डी की टीम हुई श्रीलंका रवाना, शुरू होगा अगला शूटिंग शेड्यूल!

मुंबई, (वार्ता) ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी की टीम अगले शूटिंग शेड्यूल के लिये श्रीलंका रवाना हो गयी है।

रामचरण, जिन्होंने अपने पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सिनेमा की दुनिया में तहलका मचा दिया था, अब अपनी मच अवेटड फिल्म पेड्डी के साथ बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस बेसब्री से राम चरण को इस एक्शन से भरपूर अवतार में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म की अगली शूटिंग शेड्यूल श्रीलंका के खूबसूरत लोकेशंस में सेट की गई है, जिसके लिए टीम अब इस द्वीप देश जाने के लिए रवाना हो रही है।

सोशल मीडिया पर फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने राम चरण और उनकी टीम की एयरपोर्ट से एक झलक साझा किया, जब वे अगली शूटिंग शेड्यूल के लिए श्रीलंका जा रहे थे। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ,”टीम #पेड्डीअगली शूटिंग शेड्यूल के लिए श्रीलंका के लिए रवाना हो रही है।शूट द्वीप देश के खूबसूरत लोकेशंस में होगा।और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।#पेड्डीग्लोबल रिलीज 27 मार्च, 2026 को।”

पेड्डी, जिसे बुची बाबू साना ने लिखा और निर्देशित किया है, में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। इसे वेंकट सतीश किलारु ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है।

 

 

Next Post

थामा की सफलता हमारे लिए किसी दिव्य रोशनी से कम नहीं’ : आयुष्मान खुराना

Sat Oct 25 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने अपनी हालिया रिलीज़ ‘थामा’ की सफलता पर एक भावनात्मक नोट साझा किया है। फिल्म थामा लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपनी रिलीज के बाद से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। थामा के साथ आयुष्मान […]

You May Like

मनोरंजन