झांसी रोड में बाधक बने अतिक्रमण को खुद हटा रही जनता

ग्वालियर: नाका चंद्रबदनी से विक्की फैक्टी तक निर्माणाधीन सडक मार्ग को चौडा करने में बाधक बन रहे अतिक्रमण जनता स्वयं हटा रही है। इससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी आई है। अतिक्रमण को हटाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने आमजनों से बात की और बताया कि यह सडक बनने से सबको ही लाभ होने वाला है। साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों की परेशानी कम होगी।

लगातार संवाद के बाद आमजनों की समझ में बात आई और उन्होंने स्वयं ही अतिक्रमण को हटाने की सहमति दे दी, इसके बाद लोगों ने अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए हैं। बहुत से अतिक्रमण हट गए हैं।कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण ने बताया कि झांसी रोड के चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है। सडक मजबूत बने इसके लिए व्हाइट टॉपिंग तकनीक से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस सड़क मार्ग पर कुछ स्थानों पर अतिक्रमण था, जिसके कारण निर्माण कार्य रूका हुआ था।

Next Post

क्यारी से कट-फ्लावर तक: गुलाब प्रदर्शनी में दिख रहा हुनर का रंग

Sat Jan 10 , 2026
अशरफ अली भोपाल: राजधानी का गुलाब उद्यान कल 11 जनवरी तक केवल सैर का स्थल नहीं, बल्कि गुलाब उत्पादकों की मेहनत, नवाचार और सौंदर्य-बोध का जीवंत मंच के रूप में दिखाई देगा। उद्यानिकी विभाग और मध्यप्रदेश रोज सोसायटी के संयुक्त आयोजन में हो रही गुलाब प्रदर्शनी इस बार प्रतिस्पर्धा के […]

You May Like