आंधी में दुकान पर गिरी मकान की दीवार, तीन लोगों की मौत

ग्वालियर। जिले में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को शुक्रवार की देर शाम बारिश की राहत लेकर आई। वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान ढह गया। मकान के बगल में दूध डेयरी की दुकान थी। मकान की दीवार उसी दुकान पर गिरी है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हैं।

जिले के शंकरपुर इलाके के नई बस्ती पर एक डेयरी की दुकान है। तेज बारिश से बचने के लिए लोग उसी दूध डेयरी की दुकान में जाकर बैठ गए थे। तभी कुछ देर बाद बगल का मकान भरभराकर गिर गया।

ग्वालियर जिले में सुबह से ही सूरज तेज तेवर दिखा रहा था। पारा लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था और लू के थपेड़ों से आमजन बेहाल नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा था, लोग घरों और ऑफिसों में बंद कूलर-पंखों के भरोसे बैठे थे। लेकिन जैसे ही शाम को बादल छाए और बौछारें गिरीं, लोगों ने राहत की सांस ली।

Next Post

सीबीआई ने साइबर निवेश धोखाधड़ी मामले में दस जगहों पर तलाशी अभियान चलाया

Fri Jun 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 जून (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर वित्तीय अपराधों पर ऑपरेशन चक्र-5 के तहत की जा रही देशव्यापी कार्रवाई में साइबर संगठित निवेश धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को दिल्ली, हिसार, लखनऊ, मुंबई, पुणे और नासिक में 10 स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया […]

You May Like

Play sound