इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर में आयोजित यूनिटी यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की अखंडता के प्रति जनजागरण फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और युवा उपस्थित रहे।
