स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार: मातृशक्ति को समर्पित हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर

मंडला। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है।” यह कार्यक्रम पूरी तरह मातृशक्ति को समर्पित है। उन्होंने महिलाओं की सेहत और जागरूकता को परिवार और समाज के भविष्य से जोड़ा । शिविर में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके तथा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे और चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल का वितरण किया। जिले में 17 सितंबर से लगातार आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला का यह जिला स्तरीय समापन आयोजन रहा, जहां महिलाओं और बच्चों की विस्तृत जाँच करते हुए उपचार हेतु चिन्हांकन किया गया । आपातकालीन सहायता कक्ष का शुभारंभ इसी अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद कुलस्ते ने जिला चिकित्सालय के मुख्य भवन में आपातकालीन सहायता कक्ष का शुभारंभ भी किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह कुशराम, प्रफुल्ल मिश्रा, शिवा राजपूत, जयदत्त झा, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, उपसंचालक सामाजिक न्याय रोहित बड़कुल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में आयोजित होगा वृहद किसान सम्मेलन

Fri Oct 3 , 2025
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आगामी दिनों में बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस सम्मेलन में किसानों को प्राकृतिक खेती के उपयोग के प्रति जागरूक करने के साथ ही रासायनिक खेती से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया जाएगा. […]

You May Like