भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने हुजूर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर किया गया था।
संगोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की भूमिका, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी और सामाजिक एकता के महत्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में युवा शक्ति सबसे बड़ी पूंजी है और उनके सही मार्गदर्शन से ही मजबूत भारत का निर्माण संभव है।इस मौके पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, समाजजन एवं स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संगोष्ठी के दौरान युवाओं ने अपने विचार रखे और संगठनात्मक कार्यों से जुड़ने का संकल्प लिया।
