एटीएम में घुसकर तोड़फोड कर कैमरा चुराने वाली नरसिंहपुर की महिला, बालक गिरफ्तार

जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत एसबीआई एटीएम में चोरी करने की नीयत से एटीएम में घुसकर तोड़फोड कर कैमरा चुराने वाली नरसिंहपुर की महिला एवं बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चुराये हुये 3 कैमरे एवं घटना में प्रयुक्त एक्टीवा, तोड़फोड़ में प्रयुक्त सामान जप्त किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि स्कूल फीस देने महिला ने भांजे के साथ एटीएम में चोरी करने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार मीना 34 वर्ष निवासी कचनार संभाग चौथा पुल ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एसबीआई बैंक रायल स्कूल संजीवनीनगर में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसकी बैंक शाखा परिसर में एसबीआई का एटीएम लगा हुआ। एटीएम केा तोड़कर रूपये निकालने का प्रयास किया गया है। एटीएम में लगे तीन कैमरे जिसमें एक बड़ा, 2 छोटे कैमरे , एटीएम को तोड़फोड़ कर क्षति पहुॅचाकर 50 हजार रूपये का नुकसान कर कोई अज्ञात एटीएम के 3 कैमरे चोरी कर ले गया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये श्रीमति भारती मेहरा 24 वर्ष निवास इंद्रा कालोनी चीचली नरसिंहपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपनी बहन के 16 वर्षिय पुत्र जो कि कक्षा 11वीं में पढता है के स्कूल फीस देने रूपयो की आवश्यकता होने के कारण 16 वर्षिय भांजे के साथ एटीएम मे चोरी करने की योजना बनायी। योजना के अनुसार एक्टीवा में 16 वर्षिय भांजे के साथ लोहे की रॉड, स्टील की रिंग रॉड, पट्टी पाना एवं पिंचिस साथ लेकर एटीएम पहुंचकर एटीएम मे तोड़फोड़ की, रूपये न निकलने पर एटीएम मे लगे कैमरों को तोडकर अपने साथ घर ले आये, 1 कैमरा एक्टीवा की डिक्की में एवं 2 केैमरे तोड़फोड़ कर सामान घर पर रख दिए।

Next Post

गुंडई: जेसीबी से ढहा दिया मकान

Mon Sep 1 , 2025
जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम सरौली में मकान को दबंग ने जेसीबी से गिरवा दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक श्रीमती मीना दाहिया पति उमाकांत दाहिया ने शिकायत में बताया कि पैतृक मकान है। महंत जगदीश दास उर्फ गुड्डू महाराज के कहने पर जेसीबी […]

You May Like