जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम सरौली में मकान को दबंग ने जेसीबी से गिरवा दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक श्रीमती मीना दाहिया पति उमाकांत दाहिया ने शिकायत में बताया कि पैतृक मकान है।
महंत जगदीश दास उर्फ गुड्डू महाराज के कहने पर जेसीबी मालिक राजेश पिता कन्हैयालाल गुप्ता ने मशीन चढ़ा कर मकान गिरा दिया है। मझगवां पुलिस को सूचना देने के साथ शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी का कहना है की शिकायत आई है मामले की जांच चल रही है।
