सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी छलांग: सोना ₹1987 उछला, चांदी ₹2700 महंगी; कीमतों में तेज बढ़ोतरी से मचा हाहाकार

नई दिल्ली, 11 नवम्बर: घरेलू सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार, 10 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹1,987 की तेज छलांग के साथ ₹1,22,087 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को यह ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम पर बिका था।

चांदी भी हुई महंगी

सोने से इतर चांदी की कीमतों में भी आज तेज उछाल देखी जा रही है। यह ₹2,700 बढ़कर ₹1,50,975 प्रति किलोग्राम पहुँच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत ₹1,48,275 प्रति किलोग्राम थी। गौरतलब है कि भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है और यह महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है।

सोने का भाव और हॉलमार्किंग

सोने की कीमत करेंसी एक्सचेंज, डॉलर के उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे कारकों पर तय होती है। उपभोक्ताओं को हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए, जिस पर 6 अंकों का HUID (हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर) दर्ज होता है।

Next Post

षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा... : मोदी

Tue Nov 11 , 2025
नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक मैसेज दिया है। उन्होंने कहा कि ‘जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा…। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। […]

You May Like

Play sound