षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा… : मोदी

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक मैसेज दिया है। उन्होंने कहा कि ‘जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा…। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द समझा हूं। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।” पीएम मोदी ने साफ तौर पर अंग्रेजी में भी कहा- ‘All those responsible will be brought to justice’
पीएम मोदी भूटान में चल रहे ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष भारत से भूटान लाए गए हैं। मोदी ने इन अवशेषों के दर्शन किए और शांति के लिए प्रार्थना भी की। मोदी ने कहा दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। ऐजेंसियां साजिश की तह तक जाएंगी। उन्होंने कहा साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भूटान में आयोजित शांत फेस्टिवल में मोदी ने संबोधित किया।
हमारे पूर्वजों की प्रेरणा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’
मोदी ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ भारत में हमारे पूर्वजों की प्रेरणा रही है। इसका मतलब है- पूरी दुनिया एक परिवार है। भारत ने इसी भावना के साथ भूटान में आयोजित ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भाग लिया है। आज दुनिया भर के संत विश्व शांति के लिए एक साथ प्रार्थना कर रहे हैं, और इन प्रार्थनाओं में 140 करोड़ भारतीयों की भी प्रार्थनाएं शामिल हैं। मैं आज इस मंच से एक और महत्वपूर्ण घोषणा कर रहा हूं। भविष्य में, भारत विजिटर्स और इनवेस्टर्स की सुविधा के लिए गेलेफू के पास एक इमिग्रेशन चेक प्वाइंट भी बनाएगा। कहा कि भारत भूटान सीमा ही नहीं, संस्कृतियों से भी जुड़े हैं। हमारा संबंध विभिन्न मुद्दों से जुड़ा है। पीएम बनने के बाद मैं सबसे पहले भूटान आया था। वे स्मृतियां आज भी ताजा हैं।
पीएम मोदी आज दो दिन के दौरे पर भूटान पहुंचे हैं। यह उनकी भूटान की चौथी यात्रा है। इस दौरे का मकसद भारत और भूटान के बीच दोस्ती और साझेदारी को और मजबूत बनाना है।
दौरे के दौरान आज मोदी और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक मिलकर 1,020 मेगावॉट के पुनातसंगचू-2 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी भूटान को 1000 करोड़ की सहायता राशि देंगे। इसके साथ ही वे भूटान के चौथे राजा जिगमे सिंगये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में भी शामिल होंगे।

.....

Next Post

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले भारत को झटका, उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण हुए बाहर, पूरी तरह फिट होने में लगेगा एक महीना

Tue Nov 11 , 2025
नई दिल्ली, 11 नवम्बर: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के उपकप्तान और मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। भारतीय क्रिकेट […]

You May Like