मुख्यमंत्री रेखा गौरी शंकर मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री रेखा गौरी शंकर मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की

नयी दिल्ली 26 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, श्री भूपेंद्र गोठवाल, श्री सतीश जैन आदि मौजूद रहे।

मंदिर समिति की ओर से श्री सुभाष गोयल और श्री बलराम गर्ग तथा पुजारियों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और उनका अभिनंदन किया। श्री गौरी शंकर मंदिर में रुद्राभिषेक करने बाद श्रीमती गुप्ता ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “हर हर महादेव।”

इस मौके पर उन्होंने कहा, “मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि भोलेनाथ और मां गौरी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दिल्ली और देश तरक्की करे।”

वहीं श्री खंडेलवाल ने कहा, “शिवरात्रि भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मैंने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की है। महाशिवरात्रि का पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति करे, यही कामना हमने प्रभु शिव से की है। पीएम मोदी के नेतृत्व और रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली बहुत जल्दी विकसित हो, प्रभु से यही कामना है।”

Next Post

बुजुर्गाें की शिवयात्रा काे ऊर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाई

Wed Feb 26 , 2025
ग्वालियर: वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा भाेले बाबा की बारात में गये बुजुर्गाें की बस काे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जाैरा में ओमश्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की बारात आज निकाली जा रही है। उसमें भाग लेने के लिए ग्वालियर […]

You May Like