ग्वालियर: वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा भाेले बाबा की बारात में गये बुजुर्गाें की बस काे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जाैरा में ओमश्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की बारात आज निकाली जा रही है। उसमें भाग लेने के लिए ग्वालियर से एक बस बुजुर्गाें की भी गई है।
वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष इंजी. एस.के. गुप्ता, संयुक्त अध्यक्ष डाॅ. मुकेश जैन ने बताया कि आज 26 फरवरी काे रात्रि विश्राम जाैरा में ही हाेगा और मंदिर ट्रस्ट द्वारा विवाह कार्यक्रम संपन्न हाेंगे। 27 फरवरी काे भंडारे के साथ महाप्रसादी हाेगी, तत्पश्चात बुजुर्ग ग्वालियर आयेंगे। बस रवाना करते समय जाेसफ एलेक्जेंडर एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।
