एसआईआर मतदाता सूची पुनरीक्षण व राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश

भोपाल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अक्टूबर में संभावित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि बीएलओ को विधानसभा स्तर पर पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो। सोमवार को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पराली जलाने पर रोक के लिए संयुक्त कार्ययोजना बनाने, लंबित शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और राजस्व प्रकरणों को युद्धस्तर पर सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने धारणाधिकार, भूमि आवंटन और तहसीलदार कोर्ट मामलों की मॉनिटरिंग पर जोर दिया। साथ ही भोपाल जिले में नई तहसीलों के गठन हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

Next Post

दुर्गा विसर्जन के लिए तीन किलोमीटर का रास्ता सुगम किया

Mon Sep 29 , 2025
बनखेडी। बनखेडी से उमरधा रोड में तिसंरी गांव के पास रास्ता काफी खराब है । जिसे बनखेड़ी के राजू पररसिया ने जेसीबी लगाकर तीन किलोमीटर का रास्ता दुरुस्त कर दिया। इस रास्ते में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं । जिसमें मोटरसाइकिल का निकलना भी मुश्किल हो गया था । […]

You May Like