गुना पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई अनिल करोसिया हत्याकांड की गुत्थी

गुना: कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी मंडी परिसर में गुरुवार रात हुई अनिल करोसिया की हत्या पुलिस ने महज छह घंटे में सुलझा ली। यह हत्या कोई सामान्य वारदात नहीं बल्कि आठ आरोपियों द्वारा दहशत फैलाने की नीयत से रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र था। हत्या के लिए चाकू ऑनलाइन मंगाया गया था, जिसे पहले जन्मदिन का केक काटने में इस्तेमाल किया गया और बाद में उसी से अनिल का कत्ल कर दिया गया।

21 अगस्त की रात खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने तत्काल चार टीमों का गठन किया। सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी ललित चंदेल पकड़ा गया, जिसने पूरा राज खोल दिया। खुलासा हुआ कि अभिषेक उर्फ टिंगा ने रंजिश के चलते साथियों संग अनिल की हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने ललित चंदेल, अभिषेक टिंगा, कपिल सगर, अंकित कुशवाह, गर्वित जाटव, कल्लू उर्फ रोहित और गजाधर उर्फ गज्जू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अंकित अन्नोटिया फरार है। मामले में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है। पुलिस की विशेष टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Next Post

वीवीआईपी मूवमेंट: तुरंत भरे शास्त्री ब्रिज की सड़क के गड्ढे

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: शनिवार 23 अगस्त को मदन महल से दमोह नाका तक बने प्रदेश की सबसे बड़े फ्लाइओवर का लोकार्पण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं कई वीआईपी के चलते आनन- फानन में शनिवार दोपहर शास्त्री ब्रिज के गड्ढों को भरने का कार्य किया गया। विदित है […]

You May Like