
रीवा।मऊगंज जिले के शासकीय प्राथमिक पाठशाला नौढिया में पदस्थ सहायक शिक्षक अंजनी साकेत को डीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शराब के नशे में शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद पूरे मामले की जांच कराई गई. जांच के दौरान सहायक शिक्षक अंजनी कुमार साकेत नशे में थे, इसकी पुष्टि हुई. जिस पर डीईओ ने सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी हनुमना में नियत किया है.
