पुनर्परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

बड़वानी, (नवभारत)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2026 की 21 जून को पुनर्परीक्षा होगा। जिसे निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी सिलसिले में 19 जून को एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने शहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ सशस्त्र बल और महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। परीक्षा सामग्री और प्रश्न-पत्रों को परीक्षा शुरू होने तक कड़ी पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की तीसरी आंख की निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा। केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए महिला स्टॉफ द्वारा निर्धारित सुरक्षित और गोपनीय स्थान की व्यवस्था रहेगी।

सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग जिला स्तर पर बने विशेष कंट्रोल रूम से होगी। परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण, सुचारू यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात रहेगी।

 

एसपी पद्मविलोचन शुक्ल का संदेश

 

पुलिस का उद्देश्य सभी परीक्षार्थियों को एक सुरक्षित, शांत और भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। जिला प्रशासन, पुलिस और परीक्षा केंद्र प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय किया गया है। ताकि परीक्षा पूर्णत: निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान एएसपी धीरज बब्बर, एसडीएम भूपेंद्र रावत, रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल, थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन, थाना प्रभारी यातायात श्रीमती रजनी भार्गव, सूबेदार अलका वास्केल सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

शाह ने अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन का उद्घाटन किया, अभिज्ञान ऐप का भी लोकार्पण

Fri Jun 19 , 2026
नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां 26वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अभिज्ञान सहित तीन एप्लीकेशन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में निदेशक खूफिया ब्यूरो , निदेशक एनसीआरबी और निदेशक केन्द्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी […]

You May Like