पाकिस्तान में पोलियो का एक और मामला सामने आया है, जिससे 2025 में कुल 24 केस हो चुके हैं। हथियारों पर खर्च जारी है, लेकिन बच्चों को पोलियो वैक्सीन देना अब भी बड़ी चुनौती है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो का एक और नया मामला सामने आया है, जिससे साल 2025 में अब तक देश में रिपोर्ट किए गए मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इस खुलासे ने एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खोल दी है। शहबाज शरीफ सरकार के पास चीन और तुर्की से भारत पर हमला करने के लिए हथियार खरीदने के लिए तो पैसे है, लेकिन देश के बच्चों को पोलिया की दवाई उपल्बध कराने के लिए नहीं।
इस्लामाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की क्षेत्रीय पोलियो उन्मूलन प्रयोगशाला ने सोमवार को पुष्टि की कि यह मामला टैंक जिले की यूनियन काउंसिल पिंग ए से सामने आया है। संक्रमित बच्ची की उम्र 20 महीने है और वह जंडोला तहसील के बेतानी जनजातीय क्षेत्र की निवासी है। उसकी कोई यात्रा इतिहास नहीं होने से यह स्पष्ट होता है कि वायरस स्थानीय स्तर पर फैल रहा है और इस क्षेत्र में टीकाकरण की पहुंच सीमित है।
