
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 किलो 720 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रूपए है.
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुभाष नगर जे.जे. फ्लाईओवर के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए खड़े हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर एक टीम भेजी गई. पुलिस ने मौके पर दोनों संदिग्धों को पकड़ा. उनकी तलाशी लेने पर पुलिस को बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ. संदिग्धों ने पूछताछ में अपना नाम रेवाराम कुचबंदिया (26) निवासी रायसेन और शशांक मर्वाह (40) निवासी मंडीदीप बताया. आरोपियों के पास से मिले बैग के अंदर से कुल वजन 4 किलो 720 ग्राम अवैध गांजा पाया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की.
