नाना पाटेकर के निधन पर राहुल और प्रियंका ने शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता)लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री गांधी ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। श्री गांधी ने इस पीड़ा की घड़ी में उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर की दमदार अदाकारी और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जनता की स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेगी। उन्होंने दिग्गज अभिनेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

.....

Next Post

कल्पना मिश्रा मौत मामले में एक और चिकित्सक पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम के आदेश पर डॉ. गुंजन को डीन ने किया सस्पेंड

Thu Oct 8 , 2026
रीवा, रीवा के संजय गांधी अस्पताल से जुड़े चर्चित कल्पना मिश्रा मौत मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। गायनी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. गुंजन गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश डीन श्याम शाह मेडिकल कॉलेज द्वारा डिप्टी सीएम के निर्देश पर बुधवार को जारी […]

You May Like