खेत में छिपाकर रखा था 175 किलो डोडाचूरा, दो आरोपी गिरफ्तार

नीमच। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुकड़ेश्वर पुलिस ने ग्राम हनुमंतिया में कार्रवाई करते हुए एक खेत से 175 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हनुमंतिया निवासी बलवंत पिता रतनलाल रावत (48) के खेत में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने खेत पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान पुलिस को खेत से कुल 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बलवंत रावत और उसके साथी हरिसिंह पिता बगदीराम रावत (45), निवासी हनुमंतिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस ने जब्त डोडाचूरा को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जब्त मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई में शामिल टीम के प्रयासों की सराहना की।

Next Post

भारत ने बंगलादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

Mon Sep 28 , 2026
आइची नागोया, 28 सितंबर (वार्ता) सोमवार को बारिश के बीच गिफू प्रीफ़ेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पूल ए के अपने आखिरी मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बंगलादेश को 10-0 से हराया और गुरुवार को पाकिस्तान के साथ एक ज़बरदस्त सेमीफ़ाइनल मुकाबले के लिए […]

You May Like