मोहगांव डैम में मछली पकड़ने गए 52 साल के व्यक्ति की करंट लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

सौसर، थाना मोहगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम भूमा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ मछली पकड़ने गए एक 52 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

 

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भूमा निवासी जीतू 52 वर्ष, पिता सुकुलू कवरेती, रविवार को मछली पकड़ने के लिए नंदेवानी मोहगांव डैम गए हुए थे। इसी दौरान डैम के समीप वहां मौजूद बिजली के खुले तारों की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट का झटका इतना भयानक था कि जीतू कवरेती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

​घटना की जानकारी लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सौसर के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। बहरहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आख़िर डैम क्षेत्र में खुले तार कैसे आए और उसमें करंट कहां से प्रभावित हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मछली पकड़ने पर बैन लगा हुआ है।

Next Post

चलती ट्रेन में मिली 7 दिन की मासूम... सांसद ने गोद में लेकर जाना हाल

Sun Jul 5 , 2026
रतलाम। भिंड एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में लावारिस हालत में मिली लगभग 6 से 7 दिन की नवजात बच्ची का हाल जानने रविवार को सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और […]

You May Like