ड्यूटी पर तैनात डायल-112 को कार ने मारी टक्कर,पायलट घायल

जबलपुर। गोराबाजार में एक बेलगाम ग्रैंड विटारा कार ने सड़क किनारे खड़ी डायल 112 की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सरकारी वाहन के परखच्चे उड़ गए और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि बरगी निवासी प्रशांत कुमार रजक (33) गोराबजार थाने में डायल 112 क्रमांक एमपी 04 वाय क्यू 5681 के पायलट के रूप में तैनात हैं, बीती रात अपनी ड्यूटी पर था। रात करीब 1 बजे गाड़ी को गोराबाजार तिराहे के पास नोडल पॉइंट पर सड़क किनारे पार्क किया था और वे ड्राइवर सीट पर बैठा था। इसी दौरान बिलहरी की ओर से आ रही एक सफेद रंग की ग्रैंड विटारा एमपी 20 जेड वाय 3888 के चालक ने लापरवाही और अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए डायल 112 को पीछे से टक्कर मार दी। इस जबरदस्त भिड़ंत में डायल 112 का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पायलट सीट पर बैठे प्रशांत रजक के सीने और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल पायलट को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया है।

शराब के नशे में था कार चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चलाने वाला युवक पर्व बसूर पिता भूपेंद्र बसूर, निवासी पचपेढ़ी सिविल लाइन, अत्यधिक नशे की हालत में था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ग्रैंड विटारा के एयरबैग तक खुल गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने आरोपी चालक पर्व बसूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

सीधी में 443 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद

Thu Apr 2 , 2026
सीधी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सीधी पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे नशा कारोबारियों में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है। यह […]

You May Like