राहुल ने गुजरात में पुल हादसे में लोगों की मौत पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात में पुल ढहने से लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

श्री गांधी ने कहा “गुजरात के वडोदरा में पुल के ढहने और वाहनों के नदी में गिरने से कई लोगों की मृत्यु की घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि प्रशासन से अपेक्षा है कि घायलों को अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और सभी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता प्रदान की जाए।

इस बीच पार्टी नेता शक्तिसिंह गोहिल ने संवाददाता सम्मेलन में इस घटना पर पार्टी की तरफ से गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा कि इस घटना में अब तक दस लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यह घटना ज्यादा दुखद इसलिए है कि इस पुल की जीर्णशीर्ण स्थिति को लेकर नगर पालिका में शिकायतें होती रही हैं लेकिन सरकार ने इस पुल की मरम्मत करवाई लेकिन काम पूरा होने के बाद यह घटना घटी है।

 

Next Post

मोदी, राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर नामीबिया पहुँचे

Wed Jul 9 , 2025
विंडहोक/नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर बुधवार को नामीबिया के विंडहोक पहुँचे। श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कुछ देर पहले विंडहोक पहुँचा। नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार है जिसके साथ हम द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना […]

You May Like

Play sound