जौहरी की पहल पर मैरिज गार्डनों में दिव्यांग जनों के लिए आवागमन सुविधा हुई आसान

​ग्वालियर: नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी मैरिज गार्डनों में दिव्यांग जनों की सुगम आवाजाही और भोजन काउंटर तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बाधारहित रैंप बनाए जाने को लेकर संवेदनशील पहल करते हूऐ मप्र कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने विगत दो माह पहले समाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर रुचिका चौहान को मांग पत्र दिया था। उक्त पत्र में की गई मांग को गंभीरता से लेते हुए दिव्यांग जनों से जुड़ी समस्या को दूर किए जाने हेतु मंत्री एवं कलेक्टर ने दिव्यांग जनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए नगर निगम के राजस्व विभाग को पत्र लिखा था। उक्त पत्र को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम के राजस्व विभाग ने मैरिज गार्डन एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी महेश्वरी को पत्र ज़ारी करते हुए लिखा है कि आप ग्वालियर सीमा अंतर्गत आने वाले सभी मैरिज गार्डनों में दिव्यांग जनों के लिए बाधारहित रैम्प की विशेष व्यवस्था एवं भोजन कांउटर तक सुव्यवस्थित एवं आसान पहुंच की व्यवस्था सुनिश्चित करावे।
​ सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के संज्ञान और कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के प्रभावी समन्वय के बाद नगर निगम प्रशासन ने यह आदेशित पत्र मैरिज गार्डन यूनियन के अध्यक्ष को जारी किया है। इस ​सराहनीय निर्णय पर सामाजिक कार्यकर्ता अनूप जौहरी ने सभी दिव्यांग जनों की ओर से मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर रुचिका चौहान का आभार व्यक्त करते हुए इसे दिव्यांग समाज के सम्मान, स्वाभिमान और सुगम जीवन की दिशा में एक ऐतिहासिक और मानवीय कदम बताया है।

Next Post

शेफाली का अर्धशतक, भारत ने बनाये 159/9

Sun Aug 30 , 2026
दुबई, 30 अगस्त (वार्ता) ओपनर शेफाली वर्मा (64) के शानदार अर्धशतक से भारत ने महिला एशिया कप में रविवार को ग्रुप बी मैच में थाईलैंड के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन का लड़ने लायक स्कोर बनाया। शेफ़ाली के आक्रामक अर्धशतक से एक समय लग रहा […]

You May Like

Play sound