
पानसेमल। कृषि उपज मंडी परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियो की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।जिला सचिव नासिर खान ने उपस्थित जनों को संगठन मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आव्हान करते हुए अन्य विषयो पर अपनी बात रखी। उपस्थित पदाधिकारियों ने कांग्रेस के दायित्ववानों से अपने कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बारे में बताया ओर कहा कि छात्र छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं या फिर वे लिंक के माध्यम से सीधा प्रसारण देख सकते हैं।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि पाटिल ने संगठन विस्तार को लेकर नियुक्त पदाधिकारियों की जानकारी दी।विगत दिनों कन्या शिक्षा परिसर में छात्रा की मृत्यु पर जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए,घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।तथा चक्काजाम करने वालो पर हुई FIR को निरस्त करने की मांग की है।
इस दौरान अजय कुमार मिश्रा,धुरसिह खेड़कर,हवलदार महाराज,राधेश्याम जगताप,प्रकाश राजपूत,मोंटा खेड़कर,प्रकाश खेड़कर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाषराव शितोले,प्रकाश जैन,धनराज पाटील,जगन मोरे,बाबूलाल मोरे,सुरेश खलाने,विनोद परमार,मयूर परमार,कागड़ा सेमले,छगन चौहान,रफीक राठौड़,अशोक पवार,धनराज सिरसाठ,महेश चौहान,दिलीप सोलंकी,गोपाल भंडारी,संदीप छाबडा,दारासिंह सोलंकी, चंपालाल नावड़े,जुगनू जाधव,ऊषा मोरे,ममता बरड़े,किशन जगताप,पंकज शितोले,दिलीप पवार,सहित ग्रामीण एवं नगर से कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
