शासकीय आदिवासी आश्रम की 17 बच्चियों को पेट में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया

बड़वानी, 16 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा अनुविभाग के चाचरिया स्थित शासकीय कन्या आश्रम की 17 बच्चियों को पेट में दर्द की शिकायत के बाद आज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शासकीय सिविल अस्पताल सेंधवा के सूत्रों के अनुसार शासकीय कन्या आश्रम चाचरिया की कक्षा एक से आठ तक की 17 बच्चियों को पेट में दर्द की शिकायत के बाद पहले चाचरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद सेंधवा लाया गया। इनमें से 6 को आज शाम डिस्चार्ज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बच्चियों को कल शाम लौकी की सब्जी दाल और रोटी परोसी गई थी।

आज आश्रम गई खाद्य विभाग की टीम ने जांच में पाया है कि आरओ सिस्टम की सफाई होने के चलते कुछ बच्चियों ने कल हैंडपंप का पानी पी लिया था। इसके बाद से उन्हें तकलीफ शुरू हुई। उन्होंने भोजन और अपनी दोनों का नमूना जांच हेतु लिया है।

उन्होंने बताया कि शेष बच्चियों की हालत स्थिर है और एहतियात के तौर पर उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

Next Post

नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर ने किया सम्मानित

Sun Feb 16 , 2025
*मैसाचुसेट्स, 16 फरवरी, 2025:* रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका के राज्य मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने सम्मानित किया है। नीता अंबानी को दिए प्रशस्ति पत्र में उन्हें एक दूरदर्शी और परोपकारी व्यक्तित्व के रूप में मान्यता दी गई है। बोस्टन में एक विशेष समारोह में […]

You May Like