कार सवार पांच बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार

इंदौर: किशनगंज पुलिस ने एबी रोड स्थित सोनवाय टोल टैक्स के पास घेराबंदी कर कार सवार पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की दो अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और 10,100 रुपए नकद बरामद किए. वारदात में उपयोग की कार भी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि कार सवार कुछ युवक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की नीयत से अथवा अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए एबी रोड पर घूम रहे हैं. इसके बाद विशेष टीम ने सोनवाय टोल टैक्स के पास घेराबंदी कर कार को रोककर पांचों आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू नाइट्रा उर्फ रामनरेश निवासी द्वारकापुरी (इंदौर), गुलरेज निवासी महाकाल घाटी (उज्जैन), ध्रुव जाटवा निवासी देवासगेट (उज्जैन), तारासिंह निवासी बिष्ठान (खरगोन) और प्रवीण सिंह निवासी पानसेमल (बड़वानी) शामिल हैं. थाना प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

Next Post

होटल की छत पर करंट लगने से तकनीशियन की मौत

Sat Jul 11 , 2026
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रांड होटल की छत पर काम के दौरान 26 वर्षीय तकनीशियन की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक आकाश पिता गंगाराम, निवासी शिव बाग, खजराना, सोलर पैनल से संबंधित कार्य करने होटल पहुंचा था. छत पर जमा बारिश का पानी हटाते समय वह पास […]

You May Like