भाजपा के दलित विरोधी कृत्य के खिलाफ कांग्रेस का मार्च एवं धरना

इंदौर: शुक्रवार को शहर एवं जिला कांग्रेस ने भाजपा के दलित विरोधी कृत्य के खिलाफ पैदल मार्च निकाला और अंबेडकर प्रतिमा पर धरना दिया. कांग्रेस ने सवाल किया है कि भाजपा आज भी दलितों को अछूत मानती है क्या? जो उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के बाद मंच और उस स्थान को गंगाजल से धोकर पूजा पाठ की.शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में आज मधुमिलन चौराहे नेहरू प्रतिमा से अंबेडकर प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला और धरना दिया. कांग्रेस ने उक्त पैदल मार्च उत्तराखंड के हल्दानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली की थी. उसके बाद भाजपा द्वारा खड़गे के भाषण देने वाले मंच और स्थान का गंगाजल से धोकर पूजा पाठ कर शुद्धिकरण करने का कृत्य किया गया.

उपरोक्त घटना के विरोध में आज कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा पर धरना दिया. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने सवाल पूछा कि क्या आज भी देश में दलितों को भाजपा अछूत मानती है? देश में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी दलितों से माफी मांगे. धरना आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रवक्ता राजेश चौकसे, कृपाशंकर शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रवेश यादव, पार्षद राजू भदौरिया,संजय बाकलीवाल, अनवर दस्तक, अफसर पटेल, रफीक खान, दौलत पटेल, जतिन थोरात, पप्पू मालवीय सहित महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Next Post

80वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका और इजरायल ने दी बधाई

Sat Aug 15 , 2026
नई दिल्ली, भारत शुक्रवार 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर अमेरिका और इजरायल समेत कई देशों ने भारत को बधाई संदेश भेजे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को “इतिहास का सबसे मजबूत दौर” बताया।   रुबियो ने भारतीय […]

You May Like